Fursat ke Pal

आज मौसम

आज मौसम बड़ा बेईमान है…. आज मौसम…

झमाझम बारिश, मीठी आंच पर तड़तड़ाते मकई के दाने.. उड़ती ज़ुल्फें, झुकी पलकें, बूंदों संग अठखेलियां करती पांव की पायल और खुद से गाते गुनगुनाते कंगना.. उफ्फ़! आज मौसम…

कारे बदरा, दमकती दामिनी, अमृत वर्षा…और.. और बस ये ज़रा सा मन… चुगलखोर हवा पत्तों के कानों में जाने क्या रस घोल आई है… मैना, तोता, कौवा, कोयल सब झूम उठे… पंख फुला मस्त तान सुना रहे हैं..पीपल की दाढ़ी ज़मीन छूने को मचलने लगी है… और मेरे चेहरे पे मुस्कान खिली सी है…

अनायास रेडियो से गूंजता स्वर मद्धम होता है… पर दिल के तार फूल वॉल्यूम पर झनझना रहे हैं.. उफ्फ़! आज मौसम…
Anupama
#fursatkepal

Leave a Reply